सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

AD

प्रयायवाची


पर्याय' का अर्थ है- 'समान' तथा 'वाची' का अर्थ है- 'बोले जाने वाले' अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें 'पर्यायवाची शब्द' कहते हैं। पर्यायवाची शब्द गद्य या पद्य साहित्य को पुनरुक्ती दोष से ग्रसित होने से बचाते हैं। पर्यायवाची शब्द को 'प्रतिशब्द' भी कहते है। महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द नीचे दिए जा रहे हैं।


पर्यायवाची शब्द

__________________________

अतिथि-    मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक,       
   पाहूना।
अमृत-  सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष,          
    अमिय, जीवनोदक, अमी, मधु।
अग्नि- वह्नि, आग, ज्वाला, दहन, धनंजय,  वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु,, शिखी।
असुर- यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।
अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य, अभूपूर्व, निराला ।
असुर - जातूधान, दैत्य, दानव, निशाचर, तमीचर, दनुज, राक्षस, मायावी, राजनीचर, सुरारि।
अजेय - अपराजय, अदम्य, अपराजित, अजित।
अरण्य- जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
अंधकार- तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।
अपमान- निरादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, बेइज्जती, तिरस्कार।
अश्व- हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव।
अर्थ- हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक।
अलंकार- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
अर्थ- धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
अंग- अंश, अवयव, हिस्सा, भाग।
अभिमान- अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान।
अनी- कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी।
अंकुश- नियंत्रण, पाबंदी, रोक, दबाव।
अंजाम- नतीजा, परिणाम, फल।
अंत- समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन।
अंतर- भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क।
अंतरिक्ष- खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
अंतर्धान- गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
अंदर- भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर।
अंदाज- अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान।
अंधा- सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन।
अंबर- आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
अंबु- जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि।
अंबुज- कमल, पंकज, नीरज, वारिज, जलज, सरोज, पदम।
अंबुद- मेघ, बादल, घन, घनश्याम, अंबुधर, घटा।
अंबुनिधि- समुंदर, सागर, सिंधु, जलधि, उदधि, जलेश।
अंशु- रश्मि, किरन, किरण, मयूख, मरीचि।
अंशुमान- सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।
अहंकार- ऐंठू, गर्वीला, घमंडी,अभिमान, दर्प,दंभ।
अकिंचन- गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र।
अकृतज्ञ- अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम।
अक्ल- प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक।
अखिलेश्वर- ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा।
अगम- दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य।
अच्छा- बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम।
अजनबी- अनजान, अपरिचित, नावाकिफ।
अजीब- अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।
अटल- अविचल, अडिग, स्थिर, अचल।
अड़ंगा- बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान।
अतीत- भूतकाल, विगत, गत, भूत।
अत्याचारी- जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।
अदालत- कचहरी, न्यायालय, दंडालय।
अधीन- मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र।
अधीर- आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला।
अध्ययन- पठन-पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन।
अनपढ़- निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़।
अनमोल- अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती।
अनाज- अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न।
अनाड़ी- अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु।
अनाथ- तीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित।
अनिवार्य- अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक।
अनुज- छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ।
अनुभवी- तजुर्बेकार, जानकार, अनुभवप्राप्त।
अनुमति- इजाजत, सहमति, स्वीकृति, अनुमोदन।
अनुरोध- विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना।
अनूठा- अदभुत, अनोखा, विलक्षण, अपूर्व।
अन्न- अनाज, गल्ला, नाज, दाना।
अपराधी- गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम।
अपवित्र- अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।
अफवाह- गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद।
अभद्र- असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।
अभिनंदन- स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।
अमन- शांति, सुकून, सुख-चैन,  
अमर- चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर।
अमीर- धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान।
अर्चना- आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन।
अलि- भौंरा, मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद।
असत्य- झूठ, मिथ्या, मृषा, असत।
असभ्य- गँवार, असंस्कृत, उजड्ड।
अहि- साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प।


आँख- लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि।
आकाश- नभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श।
आनंद- हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास।
आश्रम- कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा ।
आम- रसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल, चूत, सहकार, च्युत (आम का पेड़), सहुकार।
आंसू- नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।
आत्मा- जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण।
आँगन- अँगना, अजिरा, प्राङ्गण।
आँधी- तूफान, बवंडर, झंझावत, अंधड़।
आईना- दर्पण, आरसी, शीशा।
आकाश- आसमान, नभ, गगन, व्योम, फलक।
आक्रोश- क्रोध, रोष, कोप, रिष, खीझ।
आखेटक- शिकारी, बहेलिया, अहेरी, लुब्धक, व्याध।
आगंतुक- मेहमान, अतिथि, अभ्यागत।
आग- पावक, अनल, अग्नि, बाड़व, वहि।
आचरण- चाल-चलन, बर्ताव, व्यवहार, चरित्र।
आचार्य- शिक्षक, अध्यापक, प्राध्यापक, गुरु।
आजादी- स्वाधीनता, स्वतंत्रता, मुक्ति।
आजीविका- व्यवसाय, रोजी-रोटी, वृत्ति, धंधा।
आज्ञा- हुक्म, फरमान, आदेश।
आतिथ्य- मेहमानदारी, मेजबानी, मेहमाननवाजी, खातिरदारी।
आत्मा- रूह, जीवात्मा, जीव, अंतरात्मा।
आदत- स्वभाव, प्रकृति, प्रवृत्ति।
आदमी- मानव, मनुष्य, मनुज, मानुष, इंसान।
आनन- चेहरा, मुखड़ा, मुँह, मुखमंडल, मुख।
आबंटन- विभाजन, वितरण, बाँट, वंटन।
आबरू- सम्मान, प्रतिष्ठा, इज्जत।
आयु- उम्र,वय, जीवनकाल।
आयुष्मान- दीर्घायु, दीर्घजीवी, चिरंजीवी, चिरायु।
आरंभ- श्रीगणेश, शुभारंभ, प्रारंभ, शुरुआत, समारंभ।
आरसी- दर्पण, आईना, मुकुर, शीशा।
आवास- निवास-स्थान, घर, निलय, निकेत, निवास।
आवेदन- प्रार्थना, याचना, निवेदन।
आशीर्वाद- शुभकामना, आशीष, आशिष, दुआ।

इन्द्र- सुरेश, अमरपति, वज्रधर, वज्री, शचीश, वासव, वृषा, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत, यासव।
इन्द्राणि- इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी।
इच्छा- अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृहा, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट।
इंतकाल- देहांत, निधन, मृत्यु, अंतकाल।
इंदु- चाँद, चंद्रमा, चंदा, शशि, राकेश, मयंक, महताब।
इंसान- मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष।
इंसाफ- न्याय, फैसला, अद्ल।
इजाजत- स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।
इज्जत- मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
इनाम- पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश।
इलजाम- आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।


ईश्वर- परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
ईख- गन्ना, ऊख, इक्षु।
ईप्सा- इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा।
ईमानदारी- सच्चा, सत्यपरायण, नेकनीयत, सत्यनिष्ठ।
ईर्ष्या- विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह।
ईसा- यीशु, ईसामसीह, मसीहा।
ईहा- मनोकामना, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, कामना।


उपवन- बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन।
उक्ति- कथन, वचन, सूक्ति।
उग्र- प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट।
उचित- ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।
उच्छृंखल- उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी।
उजड्ड- अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश।
उजला- उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल।
उजाड- जंगल, बियावान, वन।
उजाला- प्रकाश, रोशनी, चाँदनी।
उत्कष- समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान।
उत्कृष्ट- उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।
उत्कोच- घूस, रिश्वत।
उत्पति- उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय।
उद्धार- मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई।
उपाय- युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न।
उज्र- ऐतराज, विरोध, आपत्ति।
उत्थान- उत्कर्ष, प्रगति, उन्नयन।
उत्साह- उमंग, जोश, उछाह।
उदार- फ़राख़दिल, क्षीरनिधि, दरियादिल, दानशील, दानी।
उदाहरण- मिसाल, नजीर, दृष्टांत।
उद्दंड- ढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़।
उद्देश्य- लक्ष्य, प्रयोजन, मकसद।
उद्यान- बगीचा, बाग, वाटिका, उपवन।
उन्नति- प्रगति, तरक्की, विकास, उत्कर्ष।
उपकार- भेंट, नजराना, तोहफा।
उपहास- परिहास, मजाक, खिल्ली।
उपानह- खड़ाऊँ, पनही, पादुका, पदत्राण।
उमा- गौरी, गौरा, गिरिजा, पार्वती, शिवा, शैलजा, अपर्णा।
उम्मीद- आशा, आस, भरोसा।
उर- हृदय, दिल, वक्षस्थल।
उरग- सर्प, साँप, नाग, फणी, फणधर, मणिधर, भुजंग।
उलूक- उल्लू, चुगद, खूसट, कौशिक, घुग्घू।
उषा- सुबह, भोर, भिनसार, अलस्सुबह, ब्रह्ममुहूर्त।
उष्णीष- मुंड़ासा, पगड़ी, साफा, पाग, मुरेठा।



ऊँचा- तुंग, उच्च, बुलंद, गगनस्पर्शी।
ऊँट- करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया।
ऊखल- ओखली, उलूखल, कूँडी।
ऊसर- अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्य।
ऊधम- उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी।


ऋक्ष- भालू, रीछ, भीलूक, भल्लाट, भल्लूक।
ऋक्षेश- चंद्रमा, चंदा, चाँद, शशि, राकेश, कलाधर, निशानाथ।
ऋण- कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी।
ऋतुराज- बहार, मधुमास, वसंत, ऋतुपति, मधुऋतु।
ऋषभ- वृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ।
ऋषि- साधु, महात्मा, मुनि, योगी, तपस्वी।
ऋष्यकेतु- कामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ।


एकतंत्र- राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र।
एकदंत- गणेश, गजानन, विनायक, लंबोदर, विघ्नेश, वक्रतुंड।
एतबार- विश्वास, यकीन, भरोसा।
एषणा- इच्छा, आकांक्षा, कामना, अभिलाषा, हसरत।
एहसान- कृपा, अनुग्रह, उपकार।

ऐंठ- कड़, दंभ, हेकड़ी, ठसक।
ऐब- खामी, खराबी, कमी, अवगुण।
ऐयार- धूर्त, मक्कार, चालाक।
ऐहिक- सांसारिक, लौकिक, दुनियावी।
ऐक्य- एकत्व, एका, एकता, मेल।
ऐश्वर्य- समृद्धि, विभूति।


ओज- तेज, शक्ति, बल, चमक, कांति, दीप्ति, वीर्य।
ओंठ- ओष्ठ, अधर, लब, होठ।
ओला- हिमगुलिका, उपल, करका, हिमोपल।
ओस- नीहार, तुहिन, शबनम।
ओहार- आवरण, परदा, आच्छादन।

औचक- अचानक, यकायक, सहसा।
औरत- स्त्री, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, तिरिया, नारी, वनिता, घरवाली।
औचित्य- उपयुक्तता, तर्कसंगति, तर्कसंगतता।
औलाद- संतान, संतति, आसऔलाद, बाल-बच्चे।
औषधालय- चिकित्सालय, दवाखाना, अस्पताल।


कमल- नलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर।
किरण- गभस्ति, रश्मि, अंशु, अर्चि, गो, कर, मयूख, मरीचि, ज्योति, प्रभा।
कामदेव- मदन, मनोज, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पक, पंचशर, मनसिज, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ।
कपड़ा- मयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु, कर, अम्बर, परिधान।
कुबेर- कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज।
किस्मत- होनी, विधि, नियति, भाग्य।
कच- बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह।
कबूतर- कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल।
कण्ठ- ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा।
कृपा- प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह।
किताब- पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक।
किनारा- तीर, कूल, कगार, तट।
किसान- कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता।
कृष्ण- राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन, कंसारि, रणछोड़, बंशीधर, गिरधारी।
कान- कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट।
कोयल- कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
क्रोध- रोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात।
कार्तिकेय- कुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द।
कुत्ता- श्वा, श्रवान, कुक्कुर। शुनक, सरमेव।
कल्पद्रुम- देवद्रुम, कल्पवृक्ष, पारिजात, मन्दार, हरिचन्दन।
काक- कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन।
कंगाल- निर्धन, गरीब, रंक, धनहीन।
कंचन- स्वर्ण, सोना, कनक, कुंदन, हिरण्य।
कंजूस- कृपण, सूम, मक्खीचूस।
कंटक- काँटा, खार, सूल।
कंदरा- गुफा, खोह, विवर, गुहा।
कछुआ- कच्छप, कमठ, कूर्म।
कटक- फौज, सेना, पलटन, लश्कर, चतुरंगिणी।
कद्र- मान, सम्मान, इज्जत, प्रतिष्ठा।
कमजोर- निर्बल, बलहीन, दुर्बल, मरियल, शक्तिहीन।
कमला- लक्ष्मी, महालक्ष्मी, श्री, हरप्रिया।
कर्ज- उधार, ऋण, कर्जा, उधारी, कुसीद।
कलानाथ- चंद्रमा, कलाधर, सुधाकर, सोम, सुधांशु, हिमांशु, तारापति।
कल्याण- भलाई, परहित, उपकार, भला।
कष्ट- तकलीफ, पीड़ा, वेदना, दुःख।
काग- कौआ, कागा, काक, वायस।
कातिल- खूनी, हत्यारा, घातक।
कामधेनु- सुरभि, सुरसुरभि, सुरधेनु।
कायर- कापुरुष, डरपोक, बुजदिल।
काल- समय, वक्त, वेला।
कालकूट- जहर, विष, गरल, हलाहल।
काला- श्याम, कृष्ण, कलूटा, साँवला, स्याह।
किनारा- तट, तीर, कगार, कूल, साहिल।
किरण- किरन, अंशु, रश्मि, मयूख।
किरीट- ताज, मुकुट, शिरोभूषण।
किश्ती- कश्ती, नाव, नौका, नैया।
कीर- तोता, सुग्गा, सुआ, शुक।
कुंभ- घड़ा, गागर, घट, कलश।
कुसुम- पुष्प, फूल, प्रसून, पुहुप।
कृश- दुबला, क्षीणकाय, कमजोर, दुर्बल, कृशकाय।
कृषि- किसानी, खेतीबाड़ी, काश्तकारी।
केतन- ध्वज, झंडा, पताका, परचम।
केवट- मल्लाह, माँझी, खेवैया, नाविक।
केसरी- शेर, सिंह, नाहर, वनराज, मृगराज, मृगेंद्र।
कोकिल- कोकिला, कोयल, पिक, श्यामा।
कोविद- विद्वान, पंडित, विशारद।
कुद्ध- नाराज, कुपित, क्रोधित, क्रोधी।
क्रूर- बेरहम, बेदर्द, बेदर्दी, बर्बर।
क्षिप्र- तीव्र, तेज, द्रुत, शीघ्र, तुरंत।
क्षीण- कमजोर, कृश, दुर्बल, अशक्त।
क्षीर- दूध, गोरस, दुग्ध।
कीर्ति- यश, ख्याति, प्रतिष्ठा, शोहरत, प्रसिद्धि।


टिप्पणियाँ

Lifestyle

https://thegorwar.blogspot.com/search/label/lifestyle

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या आपने कभी सोचा है कि टॉपर्स कैसे हमेशा अच्छे marks लाते हैं? आज हम आपको बताएंगे वो

  Secret Study Method Used by Toppers That Teachers Don't Want You to Know क्या आपने कभी सोचा है कि टॉपर्स कैसे हमेशा अच्छे marks लाते हैं? आज हम आपको बताएंगे वो secret study method जो toppers use करते हैं लेकिन teachers आपको नहीं बताना चाहते। ये secret study method आपकी पूरी पढ़ाई का तरीका बदल देगा! टॉपर्स के सीक्रेट स्टडी मेथड क्या हैं? हर topper के पास कुछ secret study techniques होती हैं जो उन्हें आम students से अलग बनाती हैं। ये techniques सिर्फ hard work नहीं बल्कि smart study पर based होती हैं। आज हम उन सभी secret study methods को detail में discuss करेंगे। 1. Active Recall Method - टॉपर्स का पहला सीक्रेट सबसे पहला secret study method है Active Recall। ये technique 95% toppers use करते हैं लेकिन teachers इसके बारे में कम बात करते हैं। Active Recall study method में आप सिर्फ पढ़ते नहीं बल्कि memory से recall करते हैं। Active Recall कैसे करें: कोई topic पढ़ने के बाद book बंद करके उसे अपने words में लिखें Flashcards बनाएं और regularly test करें किसी ...

सांभर साल्ट लेक: राजस्थान का हिडन जेम और पिंक लेक फेनोमेनन..

  राजस्थान, राजाओं की भूमि, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राजसी महलों और जीवंत त्योहारों के लिए जाना जाता है। हालांकि, रेगिस्तानी परिदृश्य के बीच छिपा हुआ एक मनोरम प्राकृतिक आश्चर्य है जो दुनिया के लिए अपेक्षाकृत अज्ञात है - सांभर साल्ट लेक। राजस्थान राज्य में स्थित इस अनूठी खारे पानी की झील में एक आकर्षक रहस्य है: यह कुछ मौसमों के दौरान गुलाबी हो जाती है, जो एक असली और मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य बनाती है। इस लेख में, हम सांभर साल्ट लेक की सुंदरता और रहस्य में तल्लीन होंगे, इसके निर्माण, पारिस्थितिक महत्व और इसके जीवंत गुलाबी रंग के पीछे की पेचीदा घटना की खोज करेंगे। View this post on Instagram A post shared by Gadh Rajasthan INDIA (@gadh_rajasthan) एक भौगोलिक चमत्कार : जयपुर और नागौर जिलों के बीच स्थित, सांभर साल्ट लेक 190 से 230 वर्ग किलोमीटर के व्यापक क्षेत्र में फैली हुई है, जो इसे भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय खारे पानी की झील बनाती है। माना जाता है कि झील एक प्रागैतिहासिक खारे पानी की झील से उत्पन्न हुई है, जो धीरे-धीरे भूगर्भीय परिवर्तनों और ...

गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) क्या होता हैं । महत्वपूर्ण notes for competition exams.

गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force):- दो कण या तत्व एक-दूसरे को बल लगाकर अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस आकर्षण के बल को गुरुत्वाकर्षण बल कहते हैं। Gravitational Force: - Any two particles attract each other by applying force. This attraction force is called the force of gravity. इसी ही कारण से पृथ्वी किसी भी वस्तु को अपनी ओर खींचती है। पृथ्वी द्वारा प्रयोग किया  जाने वाले बल को गुरुत्वाकर्षण बल कहते हैं। This is why the Earth draws any object towards it. The force of gravity exerted by the Earth is called the force of gravity. गुरुत्व केन्द्र-  गुरुत्व केंद्र से आश्य है कि किसी भी वस्तु का गुरुत्व केन्द्र वह बिन्दु होता है जिसके उपर वस्तु का सम्पूर्ण भार का कार्य निर्भर करता है।  किसी भी वस्तु की स्थिरता उसके गुरुत्व केन्द्र (cg) की स्थिती पर ही निर्भर करती है। जिन वस्तुओं का गुरुत्व केन्द्र नीचे एवम् आधार चौड़ा होता है वे अधिक स्थायी होती हैं।  Center of gravity is the point at which the center of gravity of an obje...

Recent Posts

3/recent/post-list

AD

Follow Us

recent/hot-posts

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

AD