सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

AD

भारत के महान व्यक्तित्व


आर्य भट्ट :- महान गणितज्ञ व खगोलशास्त्री। शून्य के अविष्कारक। सूर्य ग्रहण व चन्द्र ग्रहण को सर्वप्रथम स्पष्ट किया।  भारत का प्रथम उपग्रह का नाम इन्हीं के नाम पर रखा गया था।

अरविंद घोष :- ‘दी लाइफ डिवाइन’ के रचियता । प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और कवि।

बाण भट्ट :-  हर्षवर्धन के शासनकाल का संस्कृति कवि। हर्ष चरित व कादमबरी के रचियता।

बंकिम चन्द्र चटर्जी :- भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के राचियता। बंगाली भाषा के कवि व महान देशभक्त।  प्रमुख  कृतियां :- आनंद मठ, दुर्गेश नंदिनी, कृपाल - कुंडला।

भास्करचार्य :- महान गणितज्ञ व नक्षत्र वेता ।  कृति:- सिद्धांत शिरोमणि

होमी जहांगीर भाभा :- प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री। परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहे।

चाणक्य (कौटिल्य) :- महान अर्थशास्त्री व कूटनीतिज्ञ । तक्षशिला गुरुकुल के आचार्य।

चरक :- कनिष्क कालीन गुणी वैध। औषधि - चिकित्सा, शल्य व मनो- चिकित्सा में प्रवीण।

स्वामी दयानंद सरस्वती :- आर्य समाज के संस्थापक, समाज सुधारक। प्रमुख कथन:- वेदों की और लोटो ।

गोपाल कृष्ण गोखले :- 1906 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने। गांधी जी इन्हे राजनीतिक गुरु मानते थे।

कालिदास :- महान संस्कृत कवि व नाटककार। प्रमुख कृतियां:- शकुंतला, रघुवंश,मेघदूत, कुमारसम्भव, ऋतु संहार।

शिवाजी :- महान योद्धा व व्यक्तित्व। मराठा साम्राज्य के संस्थापक।

महाराणा प्रताप :- मुगलों से डटकर लोहा लिया। हिंदुआ सूरज कहे गए।

सुभाष चन्द्र बोस :- आजाद हिन्द फौज के अध्यक्ष,महान देशभक्त , दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

लोकमान्य बलगंगाधर तिलक :- महान राष्ट्रवादी। गीता रहस्य के रचियाता।

स्वामी विवेकानंद :- वेदांत दर्शन के महान व्याख्याकार। विश्व के समक्ष प्राचीन भारतीय धर्म व महात्म्य पर प्रकाश   डाला।

लाला लाजपत राय :- महान देशभक्त। ‘शेर ए पंजाब ‘ के नाम  से प्रसिद्ध । 1928 में साइमन कमीशन का विरोध करते हुए शहीद हुए।

पंडित मदनमोहन मालवीय :- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक।

वल्लभ भाई पटेल :- महान स्वाधीनता सेनानी। देसी रियासतों के एकीकरण में असाधारण भूमिका निभाई। भारत रत्न से सम्मानित।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Lifestyle

https://thegorwar.blogspot.com/search/label/lifestyle

Recent Posts

3/recent/post-list

AD

Follow Us

recent/hot-posts

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

AD